विजयपुर: दुर्रेड़ी गांव में खेत में पानी देते समय किसान पर चीता ने किया हमला
विजयपुर क्षेत्र के दुर्रेड़ी गांव में मंगलवार सुबह एक चीते ने किसान पर हमला कर दिया। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है, जब 57 वर्षीय किसान उम्मेद आदिवासी अपने गेहूं के खेत में पानी दे रहे थे। अचानक पीछे से आए चीते ने उन पर पंजे से वार कर दिया, जिससे किसान घायल हो गए। घायल किसान ने बताया कि हमला होते ही चीता तुरंत वहां से भाग निकला। घटना की सूचना