निज़ामाबाद: जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना पुलिस ने आपसी विवाद में जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे उपनिरीक्षक लाला राम अपने हमराहियों के साथ सेंटरवा बाजार में वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली वांछित अभियुक्त गोविंद चौहान पुत्र भगेलू चौहान है।