पीलीभीत: कढैर चौरा में मरीज को भर्ती कर झोलाछाप डॉक्टर ने चढ़ाया ड्रिप, स्वास्थ्य विभाग ने दुकान को किया सीज
पीलीभीत सीएमओ डॉ आलोक कुमार से एक व्यक्ति के द्वारा झोलाछाप डॉक्टर की शिकायत की गई थी। इस पर सीएमओ ने पूरनपुर एमओआईसी डॉ मनीष राज शर्मा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शिकायत पर एमओआईसी स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस के साथ कढैर चौरा गांव में पहुंचे इस दौरान देखा कि झोलाछाप डॉक्टर दुकान खोल बैठा है और एक मरीज को भर्ती कर ड्रिप चढ़ा रहा है।