महाराजगंज: रक्षाबंधन के अवसर पर शिकारपुर चौराहे पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौराहे पर रक्षाबंधन के दिन भीषण जाम लग गया। त्यौहार पर बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए अपने घरों की ओर जा रही थीं, वहीं बाजार में खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। बढ़ते वाहन दबाव और अव्यवस्थित यातायात के कारण दोनों दिशाओं में लंबा जाम लग गया। कई चारपहिया और दोपहिया वाहन घंटों तक फंसे