प्रयागराज: हेलीकॉप्टर की जॉयराइड की कीमत 3000 से घटकर 1296 प्रति व्यक्ति, राइड के लिए लोगों को करना पड़ रहा इंतजार
आसमान से महाकुंभ को देखने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई है।ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है।इसके लिए उनको अरैल के ओमैक्स सिटी ग्राउंड पर बने हैलिपैड पर सीधे पहुंचना पड़ रहा है।आज मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे हेलिकॉप्टर की जॉयराइड ₹1,296 प्रति व्यक्ति कर दी गई है।जबकि एक राइड का शुल्क ₹3,000 था।इस राशि को आधे से भी कम कर दिया गया है।