प्रयागराज: नगर निगम में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
केंद्रीय ऊर्जा आवास एवं शहरी कार्यों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा आज सोमवार को नगर निगम में सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया,इस दौरान उन्होंने कहा किसी भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाई कर्मी नींव का पत्थर होते हैं,आज पूरा विश्व दिव्य - भव्य और स्वच्छ महाकुंभ देख पा रहा है तो इसका सर्वाधिक श्रेय स्वच्छता कर्मियों को ही जाता है।