हरदा: ग्राम मगरधा में 2 साल का बच्चा गर्म पानी में गिरा, 40% झुलसा, अस्पताल में इलाज जारी
Harda, Harda | Nov 30, 2025 ग्राम मगरधा में एक ढाई वर्षीय बच्चा खेलते समय गर्म पानी से भरे बर्तन (कुंड) में गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्चे का इलाज PICU वार्ड में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र के रामजीपुरा निवासी विकास कास्दे का बेटा रामेश्वर मगरधा में अपने बड़े भाई के खेत पर खेल रहा था।