पोकरण: पोकरण ऑटोमोबाइल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय बाइक में लगी आग, कार्मिकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
जय नारायण व्यास सर्कल के पास स्थित पोकरण ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि को एक बाइक में पेट्रोल भरवाते समय अचानक आग लग गई जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। आग लगती देख बाइक सवार बाइक को छोड़कर भाग गया वहां खड़े पेट्रोल पंप के कर्मी कौन है अपनी सूझबूझ से अग्नि संयंत्र का उपयोग कर आग पर तत्काल काबू पाया।