कोईलवर पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के कारण शनिवार को छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कोईलवर पीएसएस के सभी 11 केवी फीडरों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी विद्युत कनीये अभियंता प्रभात कुमार शुक्रवार कि साम 6:30 बजे दी।