धौलपुर: सैंपऊ उपखण्ड के पंचायत समिति सभागार में जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई, दिए सख्त निर्देश
प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई के साथ अटल जन सेवा शिविर का आयोजन धौलपुर जिले के सभी उपखण्डों पर हुआ। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में सैंपऊ उपखण्ड के पंचायत समिति सभागार में अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने परिवाद पर त्वरित कार्रवाई करवाते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निस्तारण के