समस्तीपुर: सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
समस्तीपुर जिले के मुसरीधरारी थानाक्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के समीप समस्तीपुर मुसरीघरारी मार्ग में रविवार को अनियंत्रित अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गयी. म मृतक की पहचान विभूतिपुर थानाक्षेत्र के महमदपुर सकरा निवासी मनोज यादव के 27 वर्षीय पुत्र राजेश यादव उर्फ रॉबिन यादव के रूप में हुई है.