कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन से चाइल्ड लाइन ने दो बच्चों का किया रेस्क्यू, मेडिकल जांच के बाद माता-पिता को सौंपा
बुधवार की दोपहर 3 दो बच्चों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर चाइल्डलाइन के सदस्य पहुंचे थे। जिन्हें कटिहार रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया गया था। इन दोनों बच्चों को उनके जीजा के द्वारा पंजाब काम करवाने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चाइल्ड लाइन में दोनों बच्चों को रेस्क्यू किया। दोनों बच्चे पूर्णिया जिले के निवासी है।