सिरसागंज: थाना नगला खंगर क्षेत्र में भदान चौराहा से पुलिस टीम ने POCSO एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना नगला खंगर पर पुलिस टीम गठित की गई थी। बुधवार को पुलिस टीम द्वारा आसपास के व्यक्तियों से जानकारी कर अथक प्रयास से पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कन्हैया उर्फ रोहित को भदान चौराहा से पकड़ा गया है।