ओरमांझी: मानसून ब्रेक होने तक स्कूल संचालक को अनुमति ना दे सरकार, आलोक कुमार दुबे
पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों के संचालकों और प्राचार्यो की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 7 जून को हरमू स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक के माध्यम से झारखंड सरकार से अनुरोध किया गया है कि अभी गर्मी काफी है,लू चल रहे हैं,हीट वेब भी चल रहे हैं, ऐसे में 10 जून से स्कूल खोलना बच्चों के लिए खतरनाक साबित होगा।