अम्बाला: कोर्ट के आदेश के बाद भी बुजुर्ग महिला का सामान घर से बाहर फेंकने पर मंत्री विज ने कार्रवाई के दिए निर्देश
Ambala, Ambala | May 29, 2025 अम्बाला छावनी बीडी फ्लोर मील क्षेत्र से आई बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके मकान का केस कोर्ट में चल रहा था और कोर्ट ने उसके हक में निर्णय दिया था, मगर इसके बावजूद कुछ लोगों ने जबरन उसका सामान घर से बाहर फेंकते हुए उसे घर से निकाल दिया। मंत्री अनिल विज ने इसपर मौके पर मौजूद डीएसपी को महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।