अररिया: अररिया के बलवा में घरेलू चोरी का पुलिस ने किया सफल खुलासा, लाखों के सामान बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 23, 2026 अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवा वार्ड संख्या-04 में हाल ही में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र दो दिनों में ही सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के अधिकांश सामान बरामद करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।