पटेढ़ी बेलसर: मिश्रौलिया अफजलपुर गांव में हो रहे महायज्ञ में शामिल हुए वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल
शनिवार को शाम 4बजे बेलसर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया अफजलपुर गांव में चल रहे जगदम्बा स्थान परिसर में नव दिवसीय 1008 श्री हनुमान प्रतिमा महायज्ञ में वैशाली विधायक सिद्धार्थ शामिल हुए । मौके पर कमिटी से सदस्यों ने विधायक को अंग वस्त्र से सम्मानित किया । विधायक ने मौके पर कहा कि यज्ञ से वातावरण में शुद्धि एंव धर्म के प्रति आस्था जगती है