जौनपुर में रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ भी मौजूद रहे। एडीजी ने पुलिस लाइन परिसर का गहन निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों और पुराने भवनों के नवीनीकरण कार्य का जायजा लिया।