नानपारा: बाबागंज में एक माह तक चलने वाले धनुष यज्ञ मेले की तैयारियां शुरू, दुकानों का हो रहा आवंटन
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज स्थित परमहंस कुटिया पर अगहन मास में लगने वाले एक माह के धनुष यज्ञ मेले की तैयारी बहुत जोर शोर से की जा रही है मंदिरों का रंग रोगन कराया जा रहा है तथा मेला परिसर में दुकानों का आवंटन हो रहा है। दूर-दूर से आए हुए दुकानदार अपनी दुकान लगा रहे हैं बताया जाता है कि यह इस बार 6 दिसंबर से शुरू होकर 6 जनवरी तक चलेगा।