गुरूवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में झाबुआ कोतवाली पुलिस ने अलीराजपुर से कल्याणपुरा की ओर अवैध रूप से बाइक पर ले जाई जा रही 3 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी पर लगातार सख्ती की जा रही है।