खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में शहरी विकास को नई गति मिली है। नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में लगभग 39 लाख रुपए की लागत से निर्मित आधा दर्जन से अधिक विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन कार्यो ं से नगर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिसस े जनता में उत्साह और संतोष