पीपलदा: इटावा कस्बे में आस्था कॉलेज के निकट 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक हुआ गम्भीर घायल, उपचार जारी
Pipalda, Kota | Apr 13, 2024 इटावा में आस्था कॉलेज के निकट दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल हुए एक युवक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है। राजपुरा निवासी दिलीप दोस्त के साथ कार्यक्रम से भाग लेकर अपने गांव जा रहा था, तभी पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। घायल को पहले इटावा अस्पताल ले गए, जहां से कोटा रेफर किया गया।