लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ रोड स्थित सैदापुर गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़े एक नीम के पेड़ में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि पास में खड़ी गेहूं की फसल भी चपेट में आने की आशंका पैदा हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।