विदिशा नगर: विदिशा में तेज बारिश के कारण सांची रोड पर भरा पानी, आवागमन प्रभावित
विदिशा में आज तेज बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। सांची रोड पर भी ऐसे ही हालात देखे गए जहां पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में पैदल चलने वाली लोगों को खासी परेशानी हुई। एक बार फिर नगर पालिका द्वारा पानी निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। महज 1 घंटे की तेज बारिश में शहर की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई है।