पुनासा: इंदौर-खंडवा रेल लाइन को पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम, 454 हेक्टेयर वनभूमि पर बनेगी ब्रॉडगेज लाइन
Punasa, Khandwa | Mar 14, 2026 यह रेल परियोजना इंदौर सहित पूरे मालवा और निमाड़ क्षेत्र के विकास के लिए अहम मानी जा रही है। परियोजना के तहत 10 मार्च 2026 से 9 जून 2026 तक निर्माण कार्य शुरू करने की अस्थायी अनुमति दी गई है परियोजना के तहत 454 हेक्टेयर वनभूमि पर रेल लाइन बिछेगी और करीब 20 किमी क्षेत्र में 16 सुरंगें भी बनाई जाएंगी। जानकारी शनिवार दोपहर 1 बजे की है