मंडी: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की हुंकार, कहा- आगामी विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ेगा भाजपा का स्ट्राइक रेट
Mandi, Mandi | Nov 21, 2025 नेता प्रतिपक्ष एवंपूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के थुनाग में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का स्ट्राइक रेट सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। इसमें विधानसभा क्षेत्र सराज में भाजपा की जीत का अंतर एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।