पन्ना: जिला कलेक्टर ने संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के लिए प्रेक्षक किए नियुक्त
Panna, Panna | Feb 1, 2024 जिला कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जिले के संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। प्रेक्षक के रूप में नियुक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सजगतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन और बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।