पन्ना: पंन्ना में सहायिका की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
Panna, Panna | Feb 1, 2024 महिला एवं बाल विकास परियोजना पन्ना शहरी कार्यालय अंतर्गत आज आंगनबाड़ी सहायिका मुन्नीबाई पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 08 के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 17 की सहायिका मुन्नीबाई को स्वस्थ्य एवं सुखमय भावी जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।