सासाराम: बारह डीह गांव में अनियंत्रित ऑटो और पिकअप वैन में हुई टक्कर, ऑटो का ड्राइवर हुआ घायल
बारह डीह गांव में अनियंत्रित ऑटो और पिकअप वैन में टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो का ड्राइवर घायल हो गया। घायल ड्राइवर का नाम अर्जुन कुमार बताया जा रहा है। घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल ड्राइवर का इलाज की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घायल ड्राइवर के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।