जालौन: जालौन नगर में लकड़ी के गोदाम व आरा मशीन में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, पुलिसकर्मियों ने आग पर पाया काबू
Jalaun, Jalaun | Mar 31, 2024 जालौन नगर में लकड़ी के गोदाम व आरा मशीन में आग लग गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस गश्त कर रही थी वहीं गश्त के दौरान उन्होंने गोदाम में आग लगते देखा तो तत्काल सूझबूझ से और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं सूचना पाकर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पूरी आग को बुझाया है।