मंदसौर: सुशासन भवन में कलेक्टर अदिति गर्ग ने की साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक
मंदसौर के सुशासन भवन में मंगलवार को कलेक्टर अदिति गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने आगामी बैठक में सभी विभागों की वार्षिक प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को कोर्ट के प्रकरणों का समय सीमा के अंदर जवाब देने को भी कहा।