अतरी थाना क्षेत्र के पथरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राज कौशल ने शनिवार की रात 9 बजे बताया कि पथरी गांव से वारंटी दिलीप मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।