हिलसा: भोकलापर गांव में मवेशी चरा रहे बुजुर्ग की विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई मौत
Hilsa, Nalanda | May 1, 2025 हिलसा थाना क्षेत्र के भोकला पर गांव के खंधा में मवेशी चरा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की बिजली करेंट के चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान भोकला पर गांव निवासी 65 वर्षीय नन्दू यादव के रूप में किया गया है। घटना गुरुवार की शाम चार बजे की है।जहाँ खंधा में मवेशी चराने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।