भिवाड़ी पुलिस में औद्योगिक क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि रीको एरिया रामपुर मूंडाना स्थित HK पॉलीमर कंपनी से लगभग 5 से 6 लाख रुपए के मोटर,कॉपर वायर चोरी हुए थे।इसको लेकर कंपनी मालिक ने भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया था। सीसीटीवी में कुछ लोग चोरी करते हुए दिखाई दिए थे।