आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक कांता प्रसाद पाल व मय हमराह फोर्स ने नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी आकाश कुमार पुत्र अशोक राम को कबूतरा बाजार से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।