फिरोज़ाबाद: थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह की कमान में सिरसागंज पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को दबोचा
थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान वांछित दो शातिर अभियुक्तों विक्की उर्फ विक्रम व बृजमोहन को बीती मध्य रात्रि गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।