रामपुर: ज्वाला नगर में पीएम स्वनिधि गलियारे से शुरू हुआ भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान
Rampur, Rampur | Sep 2, 2024 रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान प्रधानमंत्री स्वनिधि गलियारे से शुरू हो गया है। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने एक स्टॉल तैयार किया है, जहां कोई भी जाकर सदस्यता ग्रहण कर सकता है। सदस्य को उसकी सदस्यता का कार्ड भी स्टॉल से ही प्राप्त होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्य बनने के साथ ही भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू हो गया।