रामपुर: दिलपुरा गांव के पास डीसीएम की टक्कर से 4 साल की बच्ची की हुई मौत, डीसीएम चालक को पकड़कर लोगों ने किया पुलिस के हवाले
Rampur, Rampur | Sep 2, 2024 थाना अजीमनगर क्षेत्र के दिलपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने एक चार साल की बच्ची को टक्कर मार दी जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद बच्ची के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी डीसीएम चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाया गया है। बच्ची के परिजनों का कहना है कि आरोपी चालक के विरुद्ध केस हो।