थाना शिकोहाबाद पुलिस ने एफएस यूनिवर्सिटी के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की शाम 6 बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हर्षित उर्फ हर्ष निवासी आर्यन नगर और रूपेश निवासी दबियाई (मक्खनपुर) को पकड़ा।