गांडेय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरमसिया वन गांव से सलाउद्दीन अंसारी नामक एक युवक को बुधवार की रात को गिरफ्तार करके गुरुवार की दोपहर 12 बजे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ़्तार युवक के खिलाफ बीते वर्ष 2023 में 47/23 के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद युवक लगातार फरार चल रहा था।