शेरघाटी: शेरघाटी में गया जिला पश्चिमी भाजपा कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ
रविवार को शाम 5 बजे शेरघाटी शहर में भारतीय जनता पार्टी के गया जिला पश्चिमी कार्यालय का उद्घाटन भव्य रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य उपेन्द्र प्रसाद, गया जिला पश्चिमी भाजपा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह एवं संतोष कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।