भरथना: लाखी अंदावा घर में बकरी चली जाने को लेकर उपजे विवाद में चले लाठीडंडा,1महिला को 3नामजद आरोपित ने किया मारपीट कर घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम लाखी अंदावा निवासी आरती पत्नी सूर्य कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है।गांव के ही आलोक कुमार के घर के अंदर बकरी चली गयी।आलोक कुमार व उनकी पत्नी किरन के अलावा पुत्री शशी एक राय होकर दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगी। महिला के मना करने पर लाठीङंङा से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया।