मोहनिया: बिस्कोमान केंद्र मोहनिया पर खाद के लिए सुबह 7 बजे से लग रही लंबी लाइन
Mohania, Kaimur | Nov 26, 2024 कैमूर जिले में डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं रहने के कारण बिस्कोमान केंद्र मोहनिया पर सुबह 7:00 बजे से ही खाद लेने वाले किसानों की लंबी लाइन देखने को मिली। ठंड के मौसम में लोगों ने काफी सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर किया। जिला प्रशासन से खाद उपलब्ध कराने का मांग किया।