सिसई: पंडेरिया में सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने किसान के खेत में 2 साल से पत्थर गिरा कर छोड़ा,किसान ने लगाई हटाने की गुहार
Sisai, Gumla | Aug 14, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के डुमरटोली कुम्हार मोड़ से पंडरिया के लिए सड़क निर्माण हुआ था।पंडरिया पंचायत के उपमुखिया प्रमोद बैठा एवं अन्य किसानों ने बुधवार को बताया कि पंडरिया गांव में जहां सड़क आ जाने से लोगों में खुशी थी। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान ज्यादातर गरीब किसानों का ही जमीन लिया गया।भुवनेश्वर बैठा के खेत में पत्थर गिरा कर छोड़ा गया।