आरा: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लोजपा रामविलास भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक
Arrah, Bhojpur | Mar 5, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने के पूर्व ही राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने संगठनों की बैठक कर तैयारी शुरू कर दी है।चुनाव तैयारी क्रम में लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में श्री कृष्णा चेतना सभागार आरा में जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। राजेश्वर पासवान ने पार्टी को मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।