झांसी: शराब के नशे में युवक ने खाई सल्फास, झांसी मेडिकल में हुई मौत, पत्नी ने दो दिन पहले थाने में की थी मारपीट की शिकायत
मृतक नीलू कुशवाहा की शादी नौ साल पहले मोठ तहसील में हुई थी वह गल्ला मंडी में काम करता था, लेकिन कमाई का अधिकतर पैसा शराब पीने में खर्च कर देता था इसी वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था दो दिन पहले पत्नी ने गुरसरांय थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी शनिवार को नीलू ने सल्फेस की गोली खा ली मेडिकल में उपचार के दौरान हुई मौत