गुरुवार को लगभग 5 बजे प्रयागराज के पुलिस लाइन में गैस एजेंसी के अंदर बुकिंग करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ सुबह से पहुंची हुई है और लोग लाइनों में लगे दिखे। जहां सर्वर खराब होने के कारण बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। बताया कि तीन दिन से सिलेंडर नहीं है। चार दिन पहले खत्म हो गया था।