मोकामा थाना की पुलिस ने बीती रात हुई लूट कांड का खुलासा कर दिया। इस घटना में संलिप्त चार अपराधकर्मियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीण SP कुंदन कुमार ने खुलासा करते हुए लगभग 3 बजे बताया कि 5 फरवरी को एक पिकअप द्वारा जिसमें 78 बोरा सरसों की खल्ली बाढ़ से लखीसराय ले जाई जा रही थी। मोकामा के न्यू बाईपास पर चार अपराधियों ने पिकअप लूट लिया था।