बारा: चिल्ला गौहानी गांव में नीलगाय विवाद में हुई मारपीट, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस पर लगाया आरोप
Bara, Allahabad | Mar 30, 2026 लालापुर थाना क्षेत्र के चिल्ला गौहानी गांव में नीलगाय को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं आज सोमवार दोपहर करीब 04:30 के आसपास मीडिया से रूबरू होते हुए पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे गांव में नाराजगी बनी हुई है।