मेरठ: स्क्रैप कारोबारी का शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम, अफसरों को मौके पर बुलाने पर अड़े, भारी तनाव के बीच समझाने पर माने
नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदीफार्म में हुई असलम की हत्या से परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद असलम का शव जैसे ही घर पहुंचा, उन्होंने उसे सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।देखते ही देखते भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जाम की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। परिजन अफसरों को मौके पर बुलाने पर अड़े हैं।